फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The woman took the bear drags the bushes.

महिला को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया भालू

Sat, 25 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घाट (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, घाट (चमोली) Updated Sat, 25 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
The woman took the bear drags the bushes.
bear hunt

जंगल में घास लेने गई मोख तल्ला गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। भालू महिला को घसीटकर करीब 300 मीटर दूर एक झाड़ी तक ले गया। महिलाओं के चिल्लाने और पत्थर मारने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। गांव से जंगल की दूरी पांच किलोमीटर होने से ग्रामीण लहूलुहान महिला को कुर्सी के सहारे गांव तक लाए। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मोख तल्ला गांव निवासी केदार सिंह की पत्नी रेशमा देवी (54 वर्षीय) शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ सुबह दस बजे घास लेने जंगल गई हुई थी। जंगल में घास काटने के लिए महिलाएं अलग-अलग जगहों पर चली गईं। रेशमा देवी जैसे ही घास काटने लगी तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं घटनास्थल की ओर दौड़ी तो भालू रेशमा को घसीटकर झाड़ी के तक लेे गया। रेशमा देवी के साथ जंगल गई प्रत्यक्षदर्शी पुष्पा का कहना है कि सभी महिलाएं चिल्लाती हुई झाड़ी के पास गईं और पत्थर फेंकने लगीं। इसके बाद भालू रेशमा देवी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। कुर्सी के सहारे महिला को गांव तक पहुंचाया गया और बाद में सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया। महिला के सिर, पीठ और पांवों पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed