फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The vision of a developed India was depicted through images.

Chamoli News: विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा

Sun, 27 Sep 2026 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 27 Sep 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
The vision of a developed India was depicted through images.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जीआईसी पाणा-ईराणी में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर और सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना प्रस्तुत की। चित्रकला में विद्यार्थियों ने रंगों से विकसित भारत की कल्पना उकेरी। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरीश सोनियाल, ग्राम प्रधान दीपा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चिरंजी लाल, भाजपा जिला मीडिया संयोजक मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई गतिविधियां हुईं। निबंध में मनीषा, स्लोगन में प्रवेश चंद्रा, पोस्टर मेकिंग में आर्यन सिंह और चित्रकला में सुमित जगवान प्रथम रहे। जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दिनेश कंजोलिया ने ऐसे आयोजनों को विकास का माध्यम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed