फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The team took stock of the damage from the disaster center

केंद्र की टीम ने लिया आपदा से नुकसान का जायजा

Fri, 07 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Fri, 07 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार की दो सदस्यीय निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुई सरकारी परिसंपत्तियों के सुधारीकरण के लिए 7149.86 लाख के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से टीम तेफना पहुंची और यही से आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया गया। टीम ने घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर ग्वाला, खड़गोली, सेरा और जाखणी गांव का निरीक्षण किया। जाखणी गांव में टीम के सदस्यों ने प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने टीम से प्रशासन की ओर से किए गए आपदा राहत कार्यों पर संतोष जताया। सीडीओ मंगेश घिल्डियाल ने टीम को बताया कि जून माह में आई आपदा से 7149.86 लाख की सरकारी परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ है। इनके सुधारीकरण व पुनर्निर्माण के लिए राज्य को 2975 लाख तथा केंद्र सरकार को 4173.93 लाख के प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिले में सर्वाधिक नुकसान सड़कों का हुआ है। सड़क सुधारीकरण के लिये विभिन्न विभागों की ओर से 16.60 लाख की धनराशि की मांग की गई है। केंद्र से आई टीम का नेतृत्व कर रहे सीनियर आईएएस गोपाल प्रसाद ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी जाएगी।

केंद्र सरकार ही अग्रिम कार्रवाई करेगी। इस दौरान जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एडीएम एसके बरनवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed