{"_id":"608021678ebc3eb92e77ea2a","slug":"the-team-reached-badrinath-to-fix-the-travel-arrangements-gopeshwar-news-drn3770535152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए बदरीनाथ पहुंचा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए बदरीनाथ पहुंचा दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी मई माह में चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का 15 सदस्यीय दल बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचा। दल में शामिल कर्मचारी धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही बदरीनाथ मंदिर के बाह्य परिसर, दर्शन पंक्ति, धर्मशालाओं, तप्त कुंड परिसर, बस टर्मिनल, बिजली, पानी की व्यवस्था को देखेंगे।
इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। धाम में यात्रा व्यवस्थाएं बनाने के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे अवर अभियंता गिरीश रावत तथा दफेदार कृपाल सिंह सनवाल के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड का दल जोशीमठ से रवाना हुआ और बदरीनाथ धाम पहुंचा। इस मौके पर बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, संजय भट्ट, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, चंदू भट्ट आदि मौजूद थे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दल में सुपरवाइजर सहित 15 लोग शामिल हैं। बृहस्पतिवार को देवस्थानम बोर्ड के पर्यावरण मित्रों का अग्रिम दल भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा।