{"_id":"671557e36d4ade74e40df0ac","slug":"the-substitute-teacher-did-not-reach-the-school-karnpryag-news-c-5-1-drn1031-529794-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रतिस्थानी शिक्षक नहीं पहुंचा स्कूल, आधे दिन के बाद घर लौटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रतिस्थानी शिक्षक नहीं पहुंचा स्कूल, आधे दिन के बाद घर लौटे छात्र
विज्ञापन
मुख्यालय से 21 किमी दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूल टेंटुड़ा लंबे समय से एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में यहां तैनात शिक्षक के अन्यत्र ड्यूटी लगने पर स्कूल संचालन में दिक्कतें हो जाती है। यही हाल यहां शनिवार को रहा। स्कूल में तैनात शिक्षक की अन्यत्र ड्यूटी लग गई। जब गांव के पूर्व प्रधान स्कूल पहुंचे तो वहां कोई भी प्रतिस्थानी नहीं मिला, जबकि छात्र भी आधा दिन इंतजार करने के बाद घर लौट गए। उन्होंने यहां अन्य शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
टेंटुड़ा गांव के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह ने कहा उनके गांव के प्राइमरी स्कूल में 32 बच्चे पढ़ते हैं। यहां एकमात्र शिक्षक तैनात हैं। शनिवार को उनकी खेल महाकुंभ में ड्यूटी लग जाने से स्कूल शिक्षक विहीन हो गया। जिस प्रतिस्थानी शिक्षक की ड्यूटी उनकी जगह लगाई गई थी वह स्कूल नहीं आया। करीब एक बजे तक बच्चों ने शिक्षकों का इंतजार किया, लेकिन जब कोई नहीं आया तो वह घर लौट गए।
वहीं महिला मंगल दल की अध्यक्ष मुन्नी देवी, अनीता देवी, सरपंच बलवंत नेगी ,पंकज कोटवाल ने मांग उठाई कि स्कूल में एक अन्य शिक्षक की तैनाती की जानी चाहिए। वहीं बीईओ विनोद मटूड़ा ने कहा कि टेंटुड़ा में तैनात शिक्षक की ड्यूटी खेल महाकुंभ में लगाई गई थी। जबकि व्यवस्था के तहत टेंटुडा के लिए अन्य शिक्षक भेजा गया। लेकिन शिक्षक क्यों स्कूल नहीं पहुंचा इसकी जांच की जाएगी।