फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The spirit of service of the sacrificial fire personnel is an inspiration for all.

Chamoli News: बलिदानी फायर कर्मियों का सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायक

Tue, 14 Apr 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 14 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
The spirit of service of the sacrificial fire personnel is an inspiration for all.
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर फायर स्टेशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, अग्निशमन सेवा सप्ताह का किया आरंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान बलिदान होने वाले फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि बलिदानियों का त्याग सभी को सेवा भाव के लिए प्रेरित करता है।

फायर स्टेशन गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी फायर कर्मियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। एसपी ने कहा कि वीर बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर असंख्य लोगों के जीवन की रक्षा की है। उन्होंने सभी फायर कर्मियों को पहाड़ की विकट परिस्थितियों को देखते हुए हर समय तैयार रहने के लिए कहा। अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए एसपी ने फायर सर्विस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साल सेवा सप्ताह की थीम सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज, आग की रोकथाम... एक साथ रखा गया है। सप्ताह में अग्निशमन विभाग की टीमें स्कूलों, औद्योगिक व संवेदनशील संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, बैंक आदि जगह पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनंद रावत व फायर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed