{"_id":"682f06803cb60bc5980e2b28","slug":"the-road-facility-center-has-been-locked-for-five-years-karnpryag-news-c-48-kpg1001-114944-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मार्गीय सुविधा केंद्र पर पांच साल से लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मार्गीय सुविधा केंद्र पर पांच साल से लटका ताला
Thu, 22 May 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 May 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी। पर्यटन विभाग का मार्गीय सुविधा केंद्र कोरोना काल से बंद है। यात्राकाल शुरू होने पर भी इस सुविधा केंद्र के ताले नहीं खुल पाए हैं जबकि बीते वर्ष इस सुविधा केंद्र का रखरखाव और रंग रोगन भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा केंद्र के संचालन की मांग उठाई।
वर्ष 2020 से पूर्व यह मार्गीय सुविधा केंद्र पीपीपी मोड पर संचालित होता था लेकिन उसके बाद यह इस सुविधा केंद्र पर ताला लगा है। इस केंद्र में यात्रियों के लिए दो कमरे व कैंटीन की भी व्यवस्था है। आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि न तो विभाग इसे पीपीपी मोड पर किसी को दे रहा है और न ही खुद संचालित कर रहा है। इस कारण पर्यटक व स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। कहा कि अगर किसी स्थानीय बेरोजगार युवा को इसे संचालित करने के लिए दिया जाए तो इस केंद्र का रखरखाव भी होगा और यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। संवाद