फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The rest house was not renovated even after five years of Bhoomi Pujan.

Chamoli News: भूमि पूजन के पांच साल बाद भी नहीं हुआ विश्राम गृह का जीर्णोद्धार

Mon, 30 Dec 2024 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Dec 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
The rest house was not renovated even after five years of Bhoomi Pujan.
कर्णप्रयाग। नगर के अपर बाजार में बदरीकेदार मंदिर समिति का विश्राम गृह जर्जर हाल में है। इसके जीर्णोद्धार के लिए समिति ने पांच साल पहले भूमि पूजन किया लेकिन जीर्णोद्धार की प्रक्रिया भूमि पूजन से आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

नगर के अपर बाजार में बीकेटीसी का एक हॉल सहित चार कमरों का विश्राम गृह है जिस पर दो दुकानें भी हैं। पांच साल पहले यहां जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया गया। करीब 25 लाख रुपये में इस भवन का जीर्णोद्धार होना था लेकिन जीर्णोद्धार तो दूर अब भवन रहने लायक ही नहीं रहा इसका नोटिस चस्पा कर दिया गया। साल 2021 से इस विश्राम गृह पर ताले लगे हैं। अनिल खंडूड़ी, हरिकृष्ण भट्ट, संजय डिमरी, राजेश जोशी आदि ने कहा कि विगत 30 वर्ष पूर्व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के रात्रि प्रवास का साधन यह विश्राम गृह ही था। दूसरी ओर बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि वर्तमान में अपर बाजार कर्णप्रयाग से हाईवे के प्रस्तावित नवनिर्माण के बाद ही विश्राम गृह का निर्माण कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed