{"_id":"58bc3e154f1c1b5801e7e92b","slug":"the-remaining-48-hours-of-publicity-parties-thrown-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के 48 घंटे शेष, पार्टियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के 48 घंटे शेष, पार्टियों ने झोंकी ताकत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की अन्य 69 सीटों पर चुनाव निपटने के बाद कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नौ मार्च को होने वाला चुनाव सभी दलों के लिए हॉट हो गया है। यहां मतदान के चुनाव प्रचार के लिए महज 48 घंटे शेष हैं। ऐसे में यहां चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। स्थिति यह है कि एक ही केंद्र में नेताओं की जनसभाओं में एक दो घंटे का अंतर है।
विज्ञापन
सूत्रों ने अनुसार आने वाले दो दिनों में बड़े नेताओं की एक दर्जन से अधिक जनसभाएं और रैलियां विधानसभा में होंगी। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार और मंगलवार को दो दिनों तक विधानसभा में डेेरा डालेंगे। उनका यहां गैरसैंण, कर्णप्रयाग, गौचर और आदिबदरी सहित गांवों में जनसभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में एक सीट से सरकार बनने और बिगड़ने को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस यहां के लिए जुटे हुए हैं। इस कारण यहां दोनों दलों के आला नेता एक सप्ताह से डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन