फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The PWD HOD inspected the Nandprayag-Nandanagar road.

Chamoli News: लोनिवि के एचओडी ने किया नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The PWD HOD inspected the Nandprayag-Nandanagar road.
नंद्रप्रयाग नंदानगर मोटर मार्ग का निरीक्षण करते लोनिवि के एचओडी और अन्य अ​धिकारी। स्रोत: लोनिवि
फोटो-
विज्ञापन

लोनिवि के एचओडी ने किया नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क का निरीक्षण
-समय पर और गुणवत्तापरक निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश
-नंदप्रयाग से नंदानगर तक 20 किमी सड़क का 35 करोड़ मेंं हो रहा है चौड़ीकरण
लोनिवि के एचओडी ने किया नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा शनिवार को कर्णप्रयाग पहुंचे। इस दौरान एचओडी शर्मा ने लोनिवि कर्णप्रयाग की सड़क नंदप्रयाग-नंदानगर के चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण गुणवत्तापरक और समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कर्णप्रयाग और नंदानगर विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क नंदप्रयाग-नंदानगर का लंबे समय से चौड़ीकरण किया जा रहा है।लोनिवि कर्णप्रयाग करीब 35 करोड़ की लागत से इस सड़क का चौड़ीकरण कर रहा है। शनिवार को इस सड़क का स्थलीय निरीक्षण एचओडी राजेश शर्मा ने किया। लोनिवि कर्णप्रयाग के ईई अनूप सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण समय के साथ ही गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा ने शनिवार को कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि गौचर के अधिकारियों को सड़क की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। बता दें, दोनों सड़क श्रीनंदा देवी राजजात के लिए अहम हैं। नंदप्रयाग-नंदानगर से जहां नंदा की डोली यात्रा के लिए जाएगी। वहीं नौटी, कांसुवा और ईड़ाबधणाी से राजजात की छंतोली व अन्य देव निशान यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed