{"_id":"60cf61f58ebc3e34377bb35a","slug":"the-person-who-cheated-by-hacking-facebook-was-arrested-sent-to-jail-karnpryag-news-drn3821556200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैक कर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक आईडी हैक कर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक आईडी हैक कर ठगी करने के आरोप में कर्णप्रयाग पुलिस ने हरियाणा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे पुरसाड़ी जेल दिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी जाकिर हुसैन (51) निवासी ग्राम-हाथिन, जिला-पलवल (हरियाणा) ने कर्णप्रयाग निवासी भगवती प्रसाद थपलियाल की फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद आरोपी ने खुद को भगवती प्रसाद बताकर बेटे के इलाज के नाम पर दिल्ली में रहने वाले उनके मित्र से फेसबुक मैसेंजर पर एक लाख रुपये मांगे, जिस पर उनके मित्र ने आरोपी के दिए खाते में पेटीएम के माध्यम से 25-25 हजार रुपये की चार किश्तों में एक लाख रुपये जमा करा दिए। आरोपी ने फिर रुपयों की मांग की तो उनके मित्र ने भगवती प्रसाद को फोन किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और भगवती प्रसाद थपलियाल ने 14 जून 2020 को कर्णप्रयाग थाने में तहरीर देकर ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि खाता नंबर आदि के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की और 18 जून को आरोपी जाकिर हुसैन को उसके घर से गिरफ्तार किया। 19 जून को पुलिस ने आरोपी को कर्णप्रयाग में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसआई राजनारायण व्यास, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी व जुगेश शामिल थे। संवाद