Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Pandava deities bathed in the Pindar River,

Chamoli News: पांडव देवताओं ने पिंडर नदी में किया स्नान, पुजारियों ने दी हवन में पूर्णाहुतियां

Sat, 06 Dec 2025 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 06 Dec 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
The Pandava deities bathed in the Pindar River,

विज्ञापन




पांडव देवताओं ने पिंडर नदी में किया स्नान, पुजारियों ने दी हवन में पूर्णाहुतियां

-नारायणबगड़ के बमियाला गांव में आयोजित हो रहा है पांडव लीला का आयोजन, आज होगा घुड़ैत नृत्य



संवाद न्यूज एजेंसी

बमियाला। पांडव नृत्य के चौथे दिन शनिवार को पांडव देवताओं ने पिंडर नदी में गंगा स्नान कर अपने पिता राजा पांडु का पिंडदान किया। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर पूर्णाहुतियां दी गईं।



सुबह पांडव देवताओं के पश्वा बाजे-गाजों के साथ भगवान नारायण, लाटू देवता और भराड़ी देवी के निषाण की अगुवाई में बमियाला से नलगांव स्थित पिंडर तट के लिए रवाना हुए। 12 किमी पैदल यात्रा के बाद नदी तट पर गंगा स्नान और पिंडदान की विधि पूरी की गई। आचार्य मयंक कांडपाल और भास्कर कांडपाल ने अनुष्ठान संपन्न कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भेंट अर्पित की।
विज्ञापन




वापसी पर पांडव देवताओं का गण्डिक, बोंठा और कफोली गांवों में भव्य स्वागत हुआ। देर शाम देवता पुनः बमियाला पहुंचे। आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, केशर सिंह, जगत सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार को घुड़ैत, मलयुद्ध, भगवान नारायण के पय्यां तोड़ने और वाहन गरुड़ के दर्शन-पूजन के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ



थराली। शनिवार से सुनाऊं मल्ला गांव में सात दिवसीस श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन यजमानों और आस-पास के गांवों की महिलाओं तथा अन्य श्रद्धालुओं ने पिडंर नदी में स्नान कर कलश यात्रा निकाली। जिसमें देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। कथा वाचक पंडित भुवन चंद्र उप्रेती को व्यास गद्दी पर विराजमान किया गया। पहले दिन की कथा में कथावाचक भुवन चंद्र उप्रेती ने भागवत कथा के महात्म्य को बताया। इस अवसर पर आदित्य नारायण पुरोहित, पूर्व प्रधान मुकेश पुरोहित, कैलाश पुरोहित, बुद्धि बल्लभ पुरोहित, कमल किशोर पुरोहित, लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित, अंजू पुरोहित, गीता पुरोहित, सुशीला पुरोहित आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed