फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The meeting of four Jakha deities took place after 80 years

80 साल बाद हुआ चार जाख देवताओं का मिलन

Mon, 27 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The meeting of four Jakha deities took place after 80 years
नृसिंह मंदिर प्रांगण जोशीमठ में सोमवार को चार जाख देवताओं का मिलन हुआ। 80 साल बाद हो रहे इस मिलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर प्रांगण में देवताओं के मिलन के बाद विशेष पूजा की गई। चारों देवताओं के इस मिलन को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को नृसिंह मंदिर प्रांगण में नृसिंह मंदिर के तिलिंग जाख देवता, रविग्राम के जाख देवता, चाई के जाख देवता और थेंग के जाख देवता का मिलन हुआ। यहां चारों जाख देवताओं की विशेष पूजा की गई। चारों जाख देवताओं ने भगवान नृसिंह, नव दुर्गा और बासुदेव मंदिर में जाकर दर्शन कर परिक्रमा की। चारों जाख देवताओं के मिलन का मार्मिक दृश्य देखकर लोग भावुक हो गए। भक्तों ने जाख देवताओं को अनाज और पूजा सामग्री भेंट की और सुख समृद्धि की कामना की। देव पूजाई समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इन चारों जाख देवताओं का मिलन 80 साल बाद हो रहा है। देवताओं का यह मिलन अद्भुत है। इस अवसर पर उमेश सती, गोविंद प्रसाद भट्ट, भगवती नंबूरी, ऋषि प्रसाद सती, गिरीश चौहान, कृपाल सनवाल, भगवती प्रसाद, महावीर पंवार, धर्मेंद्र नेगी और अंशुल भुजवाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed