फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The idol thieves have not been caught even after a month

Chamoli News: एक माह बाद भी नहीं पकड़े गए मूर्ति चोर

Sun, 30 Mar 2025 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Mar 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
The idol thieves have not been caught even after a month
गोपेश्वर। देवर खडोरा गांव के प्राचीन बजीर देवता के मंदिर से हुई चोरी का एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीते 24 फरवरी की रात को बजीर देवता के मंदिर के शटर और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वहां रखी मूर्ति, छत्र और दानपात्र चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची को 26 फरवरी को बजीर देवता की मूर्ति गांव के रास्ते के किनारे पड़ी मिली थी, लेकिन आजतक चोर नहीं पकड़े गए। मंदिर के पुजारी रणजीत सिंह, पपेंद्र सिंह, सैन सिंह आदि का कहना है कि चोरी का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर, चमोली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास का कहना है कि मामले में कार्रवाई गतिमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed