फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The idol of Lord Bal Narayan is installed in the sanctum sanctorum of the temple

Chamoli News: भगवान बाल नारायण की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में स्थापित

Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
The idol of Lord Bal Narayan is installed in the sanctum sanctorum of the temple
फोटो-
विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भंगोटा के नवनिर्मित भगवान बाल नारायण मंदिर में बृहस्पतिवार को बाल नारायण की मूर्ति स्थापित की गई। इससे पूर्व बुधवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। बृहस्पतिवार सुबह आचार्यों ने पंचांग पूजन और गणेश पूजा के बाद भगवान बाल नारायण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की और मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर में हनुमान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यहां आयोजित अनुष्ठान में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ध्याणियां और प्रवासी भी गांव आए हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्राम पंचायत की सभी ध्याणियों, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल तथा ग्राम व्यवस्था समिति के सहयोग से संभव हो पाया है। इस अवसर पर डाॅ. राजेश सती, योगेश्वर प्रसाद सती, महिपाल सिंह मेहरा, हीरा सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed