{"_id":"57e8007d4f1c1b5612573e0f","slug":"the-hospital-did-not-get-stitches-thread","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नहीं मिला टांके लगाने को धागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नहीं मिला टांके लगाने को धागा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ के सीएचसी में भालू के हमले में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालू के हमले में लहूलुहान हुई बसंती देवी को टांके लगाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में धागा तक नहीं मिला। डाक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखने के बजाय अस्पताल पहुंचे लोगों से ही पहले बाजार से धागा लाने को कह दिया। अस्पताल प्रशासन की इस संवेदनहीनता से ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको भी घेर लिया। एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
ग्रामीण अशोक सकलानी और राजेंद्र सकलानी ने बताया कि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति बनी हुई है। विशेषत्र डाक्टरों, दवाइयों और अन्य संसाधनों के अभाव में यह केंद्र मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में सीएमओ से बात की जाएगी। साथ ही उन्होंने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के अधिकारियों को लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने और वन्य जीवों को आबादी क्षेत्र से खदेड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जोशीमठ क्षेत्र में भालू की दहशत
गोपेश्वर। क्षेत्र में पिछले कई माह से जोशीमठ क्षेत्र में भालुओं की जबरदस्त दहशत बनी हुई है। पिछले तीन दिनों में भालू तीन लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। विगत 23 सितंबर को भालू ने कम्द गांव में आंगन में टहल रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसी दिन परसारी गांव की एक नेपाली मूल की महिला पर भी भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं, जोशीमठ के ऊपरी क्षेत्र सुनील मोहल्ले की ओर से भालू आबादी क्षेत्र में घूमते दिखाई दिया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
भालू को बेहोश कर दूसरे जंगल में छोड़ेंगे
गोपेश्वर। तीन दिनों के भीतर जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में भालू आबादी क्षेत्र में घुस कर दो लोगों पर हमला कर चुका है। अब नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन भालू को चिह्नित कर उसे बेहोश करने की योजना बना रहा है। पार्क प्रशासन के एसडीओ सर्वेश कुमार दूबे का कहना है कि भालू को बेहोश कर दूसरे क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
सोमवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन देहरादून से इसकी अनुमति मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जोशीमठ क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त भी बढ़ा दी गई है और और भालू दिखने पर हवाई फायरिंग की जा रही है। गोरंग गांव की घायल महिला को मुआवजे के तौर पर पंद्रह हजार पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।