फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The highway from Karnaprayag to Simli is in bad condition, traders themselves filled the potholes

Chamoli News: कर्णप्रयाग से सिमली तक हाईवे बदहाल, व्यापारियों ने खुद भरे गड्ढे

Sat, 08 Mar 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 08 Mar 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
The highway from Karnaprayag to Simli is in bad condition, traders themselves filled the potholes
फोटो
विज्ञापन

सिमली के व्यापारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गढ़वाल, कुमाऊं, पिंडर घाटी सहित ग्रीष्मकालीन राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे कर्णप्रयाग और सिमली में बदहाल है। इसके विरोध में सिमली के व्यापारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और सिमली में हाईवे पर बने टैक्सी स्टैंड के गड्ढों को भरा। व्यापारियों ने कहा यदि जल्द हाईवे का सुधारीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

नैनीताल हाईवे का कर्णप्रयाग से सिमली तक छह किमी हाईवे बदहाल है। जगह-जगह डामर उखड़ा हुआ है। नालियां नहीं होने से यहां आवासीय बस्तियों और छात्रावास में पानी घुस रहा है। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के साथ ही दुकानदारों के लिए भी परेशानी का सबब बने हैं। इससे नाराज सिमली के देवेंद्र रावत, मनीष खंडूड़ी, संतोष बर्त्वाल आदि व्यापारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और सड़क पर बने गड्ढों को खुद भरा। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग के अवर अभियंता डीएस चौहान ने बताया कि जल्द कर्णप्रयाग से सिमली तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed