फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The high hills of Dronagiri village are covered with snow.

Chamoli News: द्रोणागिरी गांव की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकीं

Mon, 05 Jan 2026 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The high hills of Dronagiri village are covered with snow.
चमोली में द्रोणागिरी गांव के समीप की चोटियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर। स्रोत: जागरुक पाठक 
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है। नीती घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे पर्यटक व स्थानीय लोग यहां की खूबसूरती को अपने फोन में कैद कर रहे हैं।
रविवार को स्थानीय युवाओं का एक दल द्रोणागिरी गांव पहुंचा। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। हिमालय की पर्वत शृंखलाओं ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद से द्रोणागिरी के साथ ही नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। द्रोणागिरी गांव में पानी भी जम गया है। स्थानीय निवासी मनोज बिष्ट और आनंद शुक्ला का कहना है कि शीतकाल में यहां कोई भी स्थानीय लोग नहीं रहते हैं। गांव से दिखाई दे रही हिमालय की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। संवाद
विज्ञापन


इंसेट
बदरीनाथ में हुई हल्की बर्फबारी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठंड के कारण बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम भी रोक दिए गए हैं। मजदूर व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी ज्योतिर्मठ पहुंच गए हैं। सोमवार को धाम में सुबह धूप खिली। मगर दोपहर बाद फिर मौसम खराब हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सोमवार को फिर दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और धाम में बर्फबारी हुई। एक जनवरी से धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। इस कारण धाम का मौसम भी ठंडा हो गया है। वहीं धाम में होने वाले कार्य अब बंद हो गए हैं। संवाद

चमोली में द्रोणागिरी गांव के समीप की चोटियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर। स्रोत: जागरुक पाठक 

चमोली में द्रोणागिरी गांव के समीप की चोटियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर। स्रोत: जागरुक पाठक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed