फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The helicopter had to wait four hours delay

हेलीकॉप्टर में देरी से चार घंटे करना पड़ा इंतजार

Tue, 03 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 03 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
हवाई सेवा के चक्कर में एक घायल महिला पूनम देवी (26) निवासी गांव सिरण को देहरादून रेफर करने के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ा। जिस विमान को भेजा गया था, उसमें स्ट्रेचर व्यवस्था न होने के चलते महिला प्लेन में नहीं जा सकी।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व एमएलसी पृथ्बीपाल सिंह चौहान के सहयोग से शाम साढ़े चार बजे हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर उतरा जिसमें घायल महिला को हवाई सेवा के माध्यम से देहरादून ले जाया गया। मंगलवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल में सिरण गांव की पूनम देवी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई।
विज्ञापन


महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाया गया। कर्णप्रयाग से रेफर होने के बाद घायलों के परिजनों ने प्रशासन से हवाई सेवा के लिए संपर्क किया और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हवाई पट्टी पहुंचे। स्टेट प्लेन में स्ट्रेचर की व्यवस्था न होने के चलते घायल महिला प्लेन में नहीं चढ़ाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला गोपेश्वर में आया था, जहां बाटुला गांव की महिला सतेश्वरी देवी बस से उतरते समय पांव फंसने से घायल हो गई। हेलीकॉप्टर आने में देरी के चलते महिला करीब चार घंटे तक ट्रामा सेंटर परिसर में दर्द से तड़पती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed