{"_id":"685a7700c7e08240de060a9f","slug":"the-greatest-worship-of-god-is-to-walk-on-the-path-of-truth-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-115854-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सत्य के मार्ग पर चलना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सत्य के मार्ग पर चलना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा
Tue, 24 Jun 2025 03:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। बबलेश्वर महादेव मंदिर बगोली में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन आयोजकों ने श्रीराम परिवार की भव्य झांकी निकाली। कथावाचक आचार्य प्रभुकांत डिमरी ने कहा कि जब भी तीनों लोकों में असुरों की ओर से अत्याचार और अनाचार किया जाता है तो भगवान नारायण आसुरी शक्तियों के दमन के लिए विभिन्न स्वरूपों में अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है। इस दौरान संगीतज्ञ पं. अमित खंडूड़ी, शिवांकर डिमरी ने राम से बड़ा राम का नाम... समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष महावीर कनवासी, देवेंद्र सिंंह कनवासी, चंडी प्रसाद खंडूड़ी, विक्रम कठैत, श्रीरामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष अशोक डिमरी, बीरेंद्र सिंह लडोला और गिरीश नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद