फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The foundation stone was laid five months ago, but there is no information about the improvements.

Chamoli News: पांच माह पहले हुआ शिलान्यास, सुधारीकरण का पता नहीं

Sun, 31 May 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 31 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid five months ago, but there is no information about the improvements.
फोटो
विज्ञापन

सड़क का सुधारीकरण हो तो जिलासू तहसील के पांच से अधिक गांवों को मिले लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जिलासू। तहसील से पांच से अधिक गांवों को जोड़ने वाली जिलासू-सरणा सड़क के सुधारीकरण के शिलान्यास को छह माह बीत गए। शिलान्यास का बोर्ड भी विभाग ने यहां कुछ दिन पहले ही लगाया लेकिन सड़क का सुधारीकरण कब होगा इसकी जानकारी विभाग नहीं दे पा रहा है।

तहसील जिलासू के बगड़ी, कोलड़ा, सेम, ऐरास सहित सरणा हाईस्कूल और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली जिलासू-सरणा सड़क के सुधारीकरण के लिए 3 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई। इस सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते नवंबर माह में किया था। मगर छह माह बीतने पर विभाग यहां केवल मिट्टी और गिट्टी ही बिछा पाया। वह भी बारिश के कारण बह गई। वासु कोहली और अरविंद ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों में नाराजगी है। रोजाना इस सड़क से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं लेकिन बदहाल सड़क के कारण सफर मुश्किल हो गया है। कहा कि विभाग ने कुछ दिन पहले की यहां सड़क सुधारीकरण कार्य के शिलान्यास का बोर्ड लगाया लेकिन सुधारीकरण कार्य कब होगा यह सवाल बना है। वहीं लोनिवि पोखरी के एई ज्योति सिंह रावत का कहना है कि सड़क सुधारीकरण के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed