फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The foundation stone for a Badri cow conservation center may soon be laid in Bhararisain.

Chamoli News: भराड़ीसैंण में जल्द हो सकता है बदरी गाय संरक्षण केंद्र का शिलान्यास

Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone for a Badri cow conservation center may soon be laid in Bhararisain.
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 15 से 20 दिन में धनराशि स्वीकृत होने की कही बात
विज्ञापन

33 करोड़ की स्वीकृति मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बद्री गाय संरक्षण केंद्र का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। 33 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति होने की उम्मीद है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 15 से 20 दिन में धनराशि स्वीकृत होने पर यहां पर शिलान्यास करने की बात कही है। इससे बद्री गाय का घी अच्छे भाव बिकेगा और यहां के पशुपालकों की आजीविका बढ़ेगी।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बद्री गाय के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह अपने भाषणों में लगातार बद्री गाय की बात करते हैं। ऐसे में सरकार ने भी यहां पर बद्री गाय के संरक्षण करने का फैसला लिया है। इसके लिए यहां सुविधाएं जुटाई जाएंगी। प्रोजेक्ट को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। अगले 15 से 20 दिनों में वर्ल्ड बैंक से धनराशि स्वीकृति होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द हम यहां पर शिलान्यास करेंगे। बद्री गाय के संरक्षण से स्थानीय पशुपालकों को लाभ मिलेगा। यहां दूध, दही, घी का उत्पादन अधिक होगा जिससे यहां के पशुपालकों की अच्छी आमदनी होगी और लोगों को शुद्ध दूध, घी, पनीर आदि खाने का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed