फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Wildfire : Snow Covered Forests Caught Fire these Days

Uttarakhand Wildfire: जिन पहाड़ियों पर रहती थी बर्फ, वहां धू-धू कर जल रहे जंगल

Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Wildfire : Snow Covered Forests Caught Fire these Days
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बीते सालों तक जनवरी माह में जो पहाड़ियां बर्फ से ढकीं रहती थीं, वो इन दिनों आग से धधक रही हैं। उर्गम घाटी, पीपलकोटी, बछेर, पोखरी, घाट और नंदप्रयाग क्षेत्र में जंगल आग से धू-धूकर जल रहे हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत अभी तक 11.5 हेक्टेयर और बदरीनाथ वन प्रभाग में लगभग 5 हेक्टेयर जंगल आग से जल चुका है।

विज्ञापन


फायर सीजन से पहले ही जंगलों में लगी आग से वन अधिकारी भी चिंतित हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर का कहना है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखी घास पर आसानी से आग पकड़ रही है और नियंत्रित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


उर्गम घाटी में आग अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच गई है, जबकि पीपलकोटी के समीप जैसाल के जंगलों में तीन दिनों से भड़की आग चट्टानी भाग तक पहुंचने के बाद अपने आप बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से जल रहे देवाल ब्लाक के जंगल
ब्लॉक के फैटी, दूना, ओडर, सिलंगी सहित कई गांवों के आसपास की वन और सिविल भूमि पर तीन दिन से आग लगी हुई है। आग से सैकड़ों नाली वन भूमि जलकर नष्ट हो गई। ओडर के क्षेपंस पान सिंह, लिंगड़ी के राजेंद्र सिंह ने बताया कि जंगलों में आग लगने से चारों तरफ धुंध छाई है।


हालांकि वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन चट्टानी क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू पान मुश्किल हो गया है। रेंजर टीएस बिष्ट ने लोगों से आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed