{"_id":"62b48be7c400821cf6055a54","slug":"the-forest-department-removed-the-tents-set-up-in-livinthikhark-bugyal-gopeshwar-news-drn415367292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्वींठीखर्क बुग्याल में लगाए टेंट को वन विभाग ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ल्वींठीखर्क बुग्याल में लगाए टेंट को वन विभाग ने हटाया
विज्ञापन
रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर ल्वींठीखर्क बुग्याल में बिना अनुमति टेंट लगा रहे एक स्थानीय व्यक्ति के टेंट को हटाकर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने संबंधित व्यक्ति से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
रुद्रनाथ पैदल मार्ग सेंचुरी एरिया में आता है। यहां किसी को भी टेंट या व्यवसाय चलाने की अनुमति नहीं है। बृहस्पतिवार को वन विभाग को सूचना मिली कि सगर गांव निवासी प्रकाश सिंह की ओर से ल्वींठीखर्क में अवैध रूप से टेंट लगाया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने टेंट को हटा दिया है। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की रेंजर आरती मैठाणी ने कहा कि सेंचुरी एरिया में अतिक्रमण कर टेंट लगाना सेंचुरी क्षेत्र का उल्लंघन है। ग्रामीण ईडीसी (ईको पर्यावरण समिति) के गठन में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जबकि इसके माध्यम से लोगों को टेंट लगाने की अनुमति मिल सकती है। कहा कि यदि सख्ती नहीं बरती गई तो यहां अवैध निर्माण होने लगेंगे।
ल्वींठीखर्क में टेंट हटाने पर ग्रामीणों में आक्रोश
गोपेश्वर। ल्वींठीखर्क में टेंट हटाने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने इस संबंध में बदरीनाथ विधायक से भी मदद मांगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर वन विभाग अपनी मनमानी पर उतर आया है। भाजपा जिला महामंत्री नवल भट्ट, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह और कमल सिंह का कहना है कि रुद्रनाथ पैदल मार्ग उनके हक-हकूक से जुड़ा हुआ है। वन विभाग से मार्ग पर टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की ओर से मनमानी की जा रही है। शीघ्र इस संबंध में केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ से भेंट की जाएगी।