Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The fire in Pokhari forest was extinguished on the fourth day

Chamoli News: चौथे दिन बुझी पोखरी के जंगल में लगी आग

Mon, 01 Dec 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 01 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The fire in Pokhari forest was extinguished on the fourth day
पोखरी। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के अंतर्गत पोखरी क्षेत्र में रैसू बीट के जंगल में लगी आग चौथे दिन बुझ गई। आग बुझने पर वन विभाग ने भी अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दो बजे रैसू बीट के गणवे तोक में आग लग गई थी। कुछ देर बाद आग लखड़ी तोक तक पहुंच गई। चीड़ का जंगल होने के कारण आग ने जंगल के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता हासिल नहीं लगी। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने फायर लाइन काटकर आग काबू करने का प्रयास किया जिसमें वह सफल रहे। रविवार देर रात तक आग से धधक रहा जंगल सोमवार सुबह शांत हो गया। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि टीम ने विषम परिस्थिति में काम करते हुए आग पर काबू पा लिया है। टीम में उप वनक्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, मोहन सिंह बर्त्वाल, वन आरक्षी विपिन झिंक्वाण, दीपक नेगी, सूरज राणा, बिंदी लाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed