{"_id":"689db93669f075fd9a0bc470","slug":"the-fire-department-took-stock-of-the-security-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-117004-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अग्निशमन विभाग ने लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अग्निशमन विभाग ने लिया सुरक्षा का जायजा
Thu, 14 Aug 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। भराड़ीसैंण में आगामी विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। तैयारियों के लिए अग्निशमन विभाग ने भराड़ीसैंण में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। साथ ही आवास एवं भवन में सुरक्षा इंतजामों को परखा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 से 22 अगस्त तक चार दिवसीय विधानसभा सत्र होना है। सत्र पूर्व तैयारियों के तहत चमोली जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट और प्रभारी फायर स्टेशन मदन सिंह ने भराड़ीसैंण में निरीक्षण किया। फायर टीम ने विधानसभा भवन, वीवीआईपी आवास, हॉस्टल एवं अन्य भवनों में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, फायर हाइड्रेंट समेत फायर उपकरणों का भौतिक परीक्षण किया। इस दौरान सभी उपकरण जांचे गए। साथ ही जिन उपकरणों में कमी मिले उनमें सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण में लोनिवि के अभियंता संजय शर्मा भी मौजूद थे।