{"_id":"67cc4325328f30986c0a4d45","slug":"the-family-became-homeless-in-the-fire-took-shelter-in-brothers-house-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-113092-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अग्निकांड में बेघर हुआ परिवार, भाई के घर ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अग्निकांड में बेघर हुआ परिवार, भाई के घर ली शरण
Sat, 08 Mar 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
तहसील प्रशासन ने पहुंचाई राहत सामग्री
ऊर्जा निगम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। तहसील के पटवारी क्षेत्र ग्वालदम के अंतर्गत पाटला गांव में हुए अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दादी और पोते की मृत्यु के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं। परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा है। ऐसे में पीड़ित दिनेश सिंह (मृतक हरमा देवी के पुत्र व अंकित के पिता), पत्नी और 12 वर्ष के बेटे के साथ अपने भाई के मकान में शरण लिए हुए हैं। दिनेश और उसकी पत्नी को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण पहुंचकर उन्हें हिम्मत दिला रहे हैं। वहीं शनिवार को प्रशासन ने परिवार को जरूरत का सामान दिया।
शुक्रवार को पाटला में एक मकान में आग लग गई थी और ऊपरी मंजिला में सोए दादी और पोते की मौत हो गई थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए थे। शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। साथ ही प्रशासन ने दिनेश और उसके परिवार को कपड़े, कंबल और राशन भिजवाया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि डीडीआरएफ की सहायता से प्रभावित परिवार को मदद पहुंचा दी गई है। साथ ही जिला कार्यालय को प्रभावित परिवार की मदद के लिए पत्र भेजा गया है।