{"_id":"56f2bcaf4f1c1b1853f14d24","slug":"the-exile-with-sita-and-lakshman-sriram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास गए श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास गए श्रीराम
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिम्मर गांव में आयोजित रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने राम वनवास का भाव पूर्ण मंचन किया। मंगलवार रात को डिम्मर गांव में आयोजित रामलीला में महाराजा दशरथ राम के राज्याभिषेक करने के विषय में मंत्रणा करतेे हैं और राम के राज्याभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश देते हैं। मंथरा को इस बात का पता चलता है तो वह महारानी कैकेई को इसके बारे में बताती है। कैकेई उसकी बातों में आकर कोप भवन में चली जाती है।
विज्ञापन
राजा दशरथ कैकेई को मनाने का प्रयास करते हैं तो कैकेई उनसे राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने का वरदान मांगती है। दशरथ के बहुत समझाने पर भी नहीं मानने पर वह उन्हें दुखी मन से वरदान देते हैं और मूर्छित हो जाते हैं।
विज्ञापन
राम को इस बात की जानकारी मिलती है तो वे पिता की आज्ञा मानकर वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं। सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ जाने की बात कहते हैं और राजा दशरथ, माता कौशल्या, कैकेई तथा सुमित्रा से वन जाने की आज्ञा लेते हैं और वन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रामलीला में कलाकारों के मार्मिक अभिनय ने दर्शकों को भाव विह्वल कर दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, सचिव केशव प्रसाद, द्वारिका प्रसाद डिमरी, योगेंद्र प्रसाद, जगदीश चंद्र, मोहन प्रसाद, सत्य प्रसाद खंडूड़ी आदि श्रद्धालु मौजूद थे।