{"_id":"608ab2528ebc3ebcc37e1865","slug":"the-doors-of-the-four-dhams-will-open-in-a-symbolic-form-ravinath-raman-gopeshwar-news-drn377634948","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांकेतिक रूप में खुलेंगे चारों धामों के कपाट : रविनाथ रमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांकेतिक रूप में खुलेंगे चारों धामों के कपाट : रविनाथ रमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधामों के कपाट निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे। गढ़वाल आयुक्त/उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि धामों में पूजा परंपरा से जुड़े तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। धामों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के तहत चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। धामों के कपाट पूर्व निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे और परंपरागत रूप से पूजा अर्चना चलती रहेगी। वर्तमान समय में पूरे देश में कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए तीर्थ यात्रा पर किसी को आने की अनुमति नहीं रहेगी। अग्रिम आदेशों तक कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा पूर्णत: स्थगित रहेगी। सिर्फ पूजा परंपरा से जुड़े लोगों को ही धामों में जाने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 14 मई को दिन में 12.15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 15 प्रात: 7.31 बजे खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई प्रात: 4.15 बजे खुलेंगे।