फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Phylanarayan temple will open today

फ्यूंलानारायण मंदिर के आज खुलेंगे कपाट

Thu, 15 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
The doors of Phylanarayan temple will open today
उर्गम घाटी में स्थित भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को (आज) श्रावण संक्रांति पर्व पर विधि विधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार भगवान फ्यूंलानारायण के शृंगार की जिम्मेदारी उर्गम घाटी की गोदांबरी देवी को सौंपी गई है, जबकि मंदिर में पूजा-अर्चना हरीश सिंह चौहान की ओर से कराई जाएगी। मंदिर के कपाट खोलने को लेकर ग्रामीणों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उर्गम घाटी में करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बुग्यालों के बीच भगवान फ्यूंलानारायण का मंदिर है। यहां पौराणिक परंपरा है कि महिलाएं भगवान नारायण का शृंगार करतीं हैं। कपाट खुलने के बाद भगवान नारायण का स्नान के बाद फूलों से शृंगार किया जाता है। स्थानीय निवासी उजागर सिंह फरस्वाण ने बताया कि इस बार भगवान फ्यूंलानारायण का शृंगार गोदांबरी देवी करेंगी। इसके बाद भगवान नारायण को दूध और मक्खन का भोग लगाया जाएगा। फ्यूंलानारायण फ्रेंड्स क्लब की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया गया है। परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट श्रवण संक्रांति पर खुलते हैं और डेढ़ माह बाद नंदा अष्टमी पर बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर में भेटा, भर्की, ग्वाणा, अरोशी सहित उर्गम घाटी के दर्जनों गांव मंदिर में हक हकूकधारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed