फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Lord Funlanarayan temple opened

Chamoli News: भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट खुले

Thu, 20 Jul 2023 04:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
The doors of Lord Funlanarayan temple opened
नंदा अष्टमी की नवमी तक खुले रहेंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। उर्गम घाटी के 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान फ्यूंलानारायण के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के समय घाटी के लोग बड़ी संख्या में मंदिर में मौजूद रहे। मंदिर की महिला पुजारी पार्वती देवी ने भगवान का फूलों से श्रृंगार किया।
फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट हर साल सावन माह में खोले जाते हैं। मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व फ्रैंड्स क्लब ने मंदिर को फूलों से सजाया। बुधवार को साढ़े 11 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। विशेष पूजा अर्चना के बाद सत्तू, घी, दूध मक्खन आदि का भोग लगाया गया। मंदिर के कपाट नंदा अष्टमी की नवमी तिथि तक खुले रहेंगे। इस साल मंदिर में पुजारी चंद्र मोहन व पार्वती देवी हैं। यह विष्णु भगवान का अकेला ऐसा मंदिर है जिसमें महिला पुजारी भी होती है। कपाट खुलने के दौरान भेटा, भरकी, ग्वाना, अरोसी सहित घाटी के सभी गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, रघुवीर सिंह, उजागर सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान मंजू देवी, रघुवीर सिंह, यशवंत नेी, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed