फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Latu temple closed for six months

लाटू मंदिर के कपाट छह माह के लिए हुए बंद

Thu, 12 Dec 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
The doors of Latu temple closed for six months
वांण गांव के लाटू मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को पूजा-अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद हो गए। कड़ाके ठंड में कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। लाटू देवता ने श्रद्धालुओं को धनधान्य और राजी-खुशी रहने का आशीष दिया। अब मंदिर के कपाट बैशाख की पूर्णिमा के दिन अप्रैल महीने में खुलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वांण गांव के लाटू मंदिर में आचार्यों ने विधि-विधान से भगवान की पूजा की। उसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह ने दोपहर में करीब दो बजे आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर दीया जलाया और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। इस मंदिर के अंदर पुजारी के अलावा कोई भी प्रवेश नहीं करता है। ऐसे में मंदिर में पहुंचे देवभक्तों ने मंदिर से लगभग 25 मीटर की दूरी से ही पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जिपं सदस्य कृष्णा बिष्ट, आशा धपोला, हीरा पहाड़ी, दर्शन धपोला, त्रिलोक बिष्ट, इंद्र बिहारी, हीरा बुग्याली, पान सिंह अवतार सिंह, पुष्पा देवी, ममंद अध्यक्ष धामती देवी, हीरा गढ़वाली, खजान सिंह, त्रिलोक बिष्ट आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed