फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Hemkund Sahib will open on 25th May

Chamoli News: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Thu, 22 Feb 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Feb 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
The doors of Hemkund Sahib will open on 25th May
20 अप्रैल के बाद आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यह जानकारी हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने दी।

बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की जानकारी दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपार्ट खोले जाएंगे जबकि 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। बताया कि सेना की ओर से संभवत: 20 अप्रैल के बाद से हेमकुंड साहिब में आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने यात्रा संचालन में शासन-प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौजूदा समय में हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हो रही है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब (चार किमी) तक पांच से छह फीट तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed