फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Adibadri temple will be closed on 15th December.

Chamoli News: 15 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट बंद

Thu, 12 Dec 2024 10:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Dec 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
The doors of Adibadri temple will be closed on 15th December.
आदिबदरी। श्रीआदिबदरी मंदिर के कपाट आगामी 15 दिसंबर को बंद होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनुष्ठान भी होंगे। यहां एक माह तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर परिसर में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई। पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त की घोषणा की। कहा कि आगामी 15 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे मंदिर के कपाट पौष माह के लिए बंद होंगे। तय हुआ कि कपाट बंद समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल होंगे। शाम साढ़े सात बजे भगवान आदिबदरी को सामूहिक कड़ाह भोग लगाने के बाद घृत कंबल लपेटकर पौष माह के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बैठक में मंदिर समिति के महासचिव हिमेंद्र कुंवर, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान यशवंत भंडारी, नंदा सिंह पंवार और विजय चमोला आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed