{"_id":"582f286d4f1c1b57258fe70e","slug":"the-death-of-the-young-man-take-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लेने गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लेने गए युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजमुला घाटी के ईराणी गांव के समीप एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गोपेश्वर नगर नैग्वाड़ मोहल्ला निवासी राकेश मोहन (33) पुत्र धनी लाल ईराणी जीआईसी में तैनात अपने भाई विजय मोहन के साथ 16 नवंबर को ईराणी से गोपेश्वर लौट रहे थे। गांव के शिव मंदिर पहुंचने पर राकेश ने अपना मोबाइल गांव में अपने निवास पर छूटने की बात कही और वह मोबाइल लेने लौट गया जबकि विजय मोहन आगे चला गया। दो घंटे तक राकेश के न लौटने पर वह अकेले ही गोपेश्वर पहुंचा।
विज्ञापन
16 नवंबर की देर शाम तक भी राकेश के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। 17 नवंबर को जब उन्होंने राकेश के बारे में पूछताछ की तो विद्यालय कर्मचारियों ने शिव मंदिर के समीप उसके घायल होने की सूचना दी। इस पर परिजनों ने मामले की सूचना गौणा पटवारी को दी और मौके की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां राकेश मृत पड़ा था। इसके बाद राजस्व पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय पटवारी बीडी थपलियाल ने बताया कि परिजनों की ओर दी गई तहरीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात कही गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।