फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The death of the young man from the smoke of fireplaces, two serious.

अंगीठी के धुएं से युवक की मौत, दो गंभीर

Sat, 14 Jan 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sat, 14 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the smoke of fireplaces, two serious.
शव

घाट ब्लॉक के बांसवाड़ा गांव में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य युवक अपना होश खो बैठे। चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बांसवाड़ा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र बलवीर सिंह और उसके घर में लकड़ी का काम कर रहे गोरखपुर (उप्र) निवासी उमेश व सुखराम रात को दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में अंगीठी लेकर सोने चले गए। सुबह सात बजे लक्ष्मण सिंह के पिता बलवीर सिंह उसे जगाने गए।
विज्ञापन


आवाज देने के बाद भी काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। इस पर एक ग्रामीण ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में लक्ष्मण सिंह, सुखराज और उमेश बेहोश मिले। ग्रामीणों ने 108 की मदद से तीनों को घाट चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान उमेश (20) पुत्र जयकरण शर्मा, बल्दिया बाजार, पोस्ट ऑफिस मानिकापुर, जिला महाराजगंज गोरखपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। लक्ष्मण और सुखराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया।


प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक डा. पवन पाल ने बताया कि कार्बन मोनो आक्साइड गैस का धुआं दोनों के शरीर में चला गया, जिससे वे बेहोश हो गए। उनके इलाज के लिए जरूरी उपकरण नहीं होने से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed