{"_id":"58b84cb44f1c1bc85283090f","slug":"the-death-of-the-person-injured-in-bear-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":" भालू के हमले में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में घायल व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष भालू के हमले में घायल हुए कम्द गांव के संतोष लाल (42) पुत्र रघुलाल ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही संतोष का बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार चल रहा था। वर्ष 2016 के 23 सितंबर को सुबह पांच बजे संतोष घर के समीप पानी लेने गया था।
विज्ञापन
वहां घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। संतोष के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के चिल्लाने और डंडों की आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया था। भालू के हमले में संतोष बुरी तरह घायल हो गया था।
विज्ञापन