{"_id":"60f57fd48ebc3e79a26daa69","slug":"the-councilor-and-the-municipality-president-came-face-to-face-gopeshwar-news-drn384907369","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष आए आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका गोपेश्वर के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जिसके बाद यहां सभासद और पालिकाध्यक्ष अब आमने सामने आ गए हैं। सभासदों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
सभासद नवल भट्ट, प्रियंका बिष्ट, उपेंद्र भंडारी और दीपक पंवार का कहना है कि पालिका प्रशासन की ओर से गोपेश्वर गांव वार्ड में जिस निर्माण कार्य की अभी टेंडर प्रक्रिया की जा रही है, उस पर ठेकेदार की ओर से कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे मामले में भ्रष्टाचार का पूर्ण अंदेशा है। पूछे जाने पर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि निर्माण कार्य करने के आदेश पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल की ओर से दिए गए हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन की ओर बोर्ड प्रस्तावों को दर किनार कर अध्यक्ष के चहेतों के अनुसार कार्य करवाने, राजनीतिक दृष्टिकोण से विकास कार्यों के आवंटन करने व जिला प्रशासन की ओर से बिना एनओसी (अनापत्ति) के नगर में करवाए जा रहे कार्यों पर चुप्पी साधने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सभासदों ने पालिका की ओर से आवंटित दुकानों व परिसंपत्तियों को सब्लेट (सरकारी भवन को किराये पर देना) करने की प्रक्रिया की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कहा कि बोर्ड की ओर से सब्लेट प्रक्रिया पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास होने के बाद भी वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है।
इंसेट
नगर पालिका के अंतर्गत सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं। सभासदों की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी जांच के लिए मैं तैयार हूं। बिना किसी राजनीति के विकास कार्यों का संचालन करवाया जा रहा है। - सुरेंद्र लाल, अध्यक्ष, नगर पालिका गोपेश्वर, चमोली।