फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The construction works of Tharali Nagar Panchayat will be investigated.

Chamoli News: थराली नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की होगी जांच

Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
The construction works of Tharali Nagar Panchayat will be investigated.
डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। नगर पंचायत में बीते डेढ़ साल में किए गए निर्माण कार्यों की जांच के लिए डीएम चमोली संदीप तिवारी के आदेश पर समिति का गठन किया गया है। समिति में पोखरी के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।

थराली नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल के कार्यकाल में किए गए निर्माण कार्यों की जांच होगी। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी रहते हुए निर्माण कार्यों में लापरवाही की शिकायतें आई थीं। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन पर लोगों ने शिकायत की जिसका संज्ञान चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने लिया। अध्यक्ष के साथ ही लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता को तकनीकी सदस्य और गौचर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सदस्य बनाते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने बताया कि निर्माण के डेढ़ वर्ष बाद कार्य की जांच करने के आदेश हुए हैं। समिति संबंधित शिकायतों के तहत मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed