फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The condition of link roads in Karnaprayag area

Chamoli News: कर्णप्रयाग क्षेत्र में लिंक मार्गों की नहीं सुधरी हालत

Fri, 08 Dec 2023 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
The condition of link roads in Karnaprayag area
सीएम की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश के बाद भी कर्णप्रयाग क्षेत्र में लिंग मार्गों की हालत नहीं सुधरी। ब्लॉक के सिमली-बेनीताल, सिमली-टटासू, कर्णप्रयाग-नैनीसैण, धारडुंग्री-गोपथला-मैखुरा, सिमली-शैलेश्वर, जेकिंडी-बणसोली, टटासू-केलापाणी-सुमल्टा मार्ग बदहाल हैं।
विज्ञापन


सिमली के गोपी डिमरी, खंडूड़ा के पूर्व प्रधान विजय खंडूड़ी ने बताया कि सिमली बेनीताल मार्ग कई जगहों पर गड्ढे होने से बदहाल है जबकि कॉजवे व पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं। वाहन चालकों और मुसाफिरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, सिमली-टटासू-डिम्मर मार्ग का 35 साल से सुधारीकरण नहीं किया गया है। धारडुंग्री-गोपथला-मैखुरा मार्ग के बारे में गिरीश डिमरी, रमेश डिमरी और नरेंद्र डिमरी ने बताया कि यह संकर मार्ग आज भी जानलेवा बना है। वहीं टटासू-बांगड़ी-केलापाणी-सुमल्टा मार्ग का भी यही हाल है। सुशील खंडूड़ी, सुदीश गैरोला, जयंती प्रसाद ने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त मार्ग आज तक ठीक नहीं हो पाया है। गैरोली के सुनील गैरोला, समीर प्रसाद, हर्षवर्धन चमोली आदि ने कहा कि सिमली-शैलेश्वर मार्ग पर कई जगह डामर उखड़ा है। उन्होंने जल्द संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed