फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The candidates and their supporters were excited to know the result

परिणाम को जानने को उत्साहित रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक

Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
The candidates and their supporters were excited to know the result
कर्णप्रयाग/गैरसैंण्/नारायणबगड़/थराली/देवाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों में भारी उत्साह रहा। मतगणना शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रत्याशी सुबह ही मतगणना केंद्रों पर पहुंच गये थे। कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। सुबह साढ़े नौ बजे से परिणाम आने शुरू हो गये थे। प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों और गांवों से आए लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीते हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया। परिणाम जानने को पूरे दिन मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली व देवाल में मतगणना केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बिना पास वालों को मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति नहीं थी। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति भी नहीं थी। मतगणना केंद्रों के अंदर प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम जाने के लिए उत्सुक रहे।
विज्ञापन

सड़कों पर लगा जाम, लोगों को नहीं मिले वाहन
मतगणना केंद्रों के आसपास वाहनों की भारी भीड़ से सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहा। पुलिस ने मुश्किल से वाहनों का जाम खुलवाया और यातायात बहाल किया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा वाहनों को बुक किये जाने के कारण गांव से बाजार आने वाले लोगों को वाहन नहीं मिले। सिमली-शैलेश्वर, सिमली-बेनीताल, सिदोली-गौचर, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, कर्णप्रयाग-नौटी, सोनला-कंडारा, उज्जवलपुर-सेम तोप आदि गांवों की सड़कों पर लोग पैदल बाजार पहुंचे और सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed