फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The building of Nauti Veterinary Hospital will be repaired soon.

Chamoli News: पशु चिकित्सालय नौटी के भवन की जल्द होगी मरम्मत

Fri, 02 Jan 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Jan 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The building of Nauti Veterinary Hospital will be repaired soon.
कर्णप्रयाग। विकासखंड के नौटी में संचालित पशु चिकित्सालय के भवन की मरम्मत विभाग जल्द करेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो चरणों में सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। पहले चरण के लिए जिला योजना से तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

नंदाधाम नौटी में संचालित पशु अस्पताल में नंदासैंण, छांतोली, बैनोली, कल्याड़ी, देवल, तोली, धानई, झुरकुंडे, नैणी, कनोठ सहित आसपास के बीस से अधिक गांवों के पशुपालक पशुओं के उपचार, कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य विभागीय योजनाओं के लिए पहुंचते हैं। मगर अस्पताल के भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, पवन रावत ने कहा कि अस्पताल भवन की छत हो या फर्श जर्जर बना हुआ है। विभागीय आवासीय भवन की स्थिति भी बेहद खराब है। पूर्व में पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा ने नए भवन के निर्माण की बात भी कही थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि अब चमोली जिले के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. असीम देव ने कहा कि नौटी पशु चिकित्सालय के भवन की मरम्मत दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण के लिए जिला योजना से तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed