फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The BRO headache for drinking water line.

पेयजल लाइन बनी बीआरओ के लिए सिरदर्द

Sun, 26 Feb 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

नगर में सड़क किनारे बिछी पेयजल लाइनें बीआरओ के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। इन दिनों यहां सड़क किनारे सीवर बिछाने का कार्य चल रहा है। अप्रैल माह से सड़क पर डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक भी जल संस्थान की ओर से लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

विज्ञापन


नगर में बदरीनाथ हाईवे के निचले क्षेत्र के सिंहधार, नृसिंह मंदिर, गांधी नगर और मारवाड़ी मोहल्ले के लिए जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइनें बिछाई गई है। कई जगहों पर पेयजल लाइन हाईवे के बीचों-बीच से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


अब बीआरओ चार धाम यात्रा से पहले हाईवे का सुधारीकरण कार्य करने जा रहा है। इसके लिए जल संस्थान के अधिकारियों को लाइन शिफ्ट करने के लिए कहा गया है, लेकिन भूमिगत और हाईवे के ऊपर से गुजर रही पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के कमान अधिकारी रुप ज्योति दास का कहना है कि पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने के लिए कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जिससे हाईवे सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।


इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि पेयजल लाइनों को हटाने के लिए बीआरओ को वित्तीय प्रस्ताव दिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लाइनों को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed