{"_id":"688d481aa3aad0e661e3a58ee5010bd1","slug":"the-bear-attacked-the-woman-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने हमला कर महिला को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने हमला कर महिला को लहूलुहान किया
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट ब्लॉक के भेंटी गांव में खेतों में घास लेने गई एक महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला करने पर भालू भाग गया।
लहूलुहान हालत में महिला को 108 सेवा से सीएचसी घाट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
सोमवार को अन्य महिलाओं के साथ भेंटी गांव निवासी नंदन सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी खेतों में घास काटने गई थी। घास निकालते वक्त भालू ने अचानक उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
महिला ने भालू पर दरांती से कई वार भी किए, लेकिन भालू पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अन्य महिलाओं ने जब मीना के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौके पहुंची और हो-हल्ला करने लगी।
विज्ञापन
महिलाओं ने भालू पर पत्थरों से वार किया, जिसके बाद वह भाग गया। कुछ महिलाओं ने गांव में आकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
घाट बाजार से 108 सेवा का वाहन मौके पर पहुंचा और मीना को सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया।
108 वाहन में फार्मेसिस्ट सुमित थपलियाल ने भी महिला को उपचार दिया, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ तो घाट चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया।