फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The bear attacked the person returning to feed the goats

बकरियां चराकर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

Mon, 22 Feb 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
The bear attacked the person returning to feed the goats
जंगल में बकरियां चराकर घर लौट रहे कोठा गांव के एक व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भालू के हमले में बकरियां भी घायल हुईं हैं। लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कोठा गांव के संजय पुरोहित सोमवार देर शाम बकरियों को जंगल में चुगाकर गांव लौट रहा था, इसी दौरान एक भालू ने बकरियों और दूसरे भालू ने संजय पुरोहित पर हमला किया। संजय की चीख सुनकर आसपास के चरवाहे मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर भालू भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रेम पुरोहित को दी। ग्रामीणों की मदद से घायल संजय को नारायणबगड़ अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी जुगलकिशोर चौहान ने कहा कि वन कर्मियों को घायल की स्थिति जानने के लिए भेजा गया है। घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। बकरियों के घायल और मरने की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed