फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The accused had murdered the young man in a minor argument

Chamoli News: मामूली बहस में आरोपी ने की थी युवक की हत्या

Thu, 14 Nov 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 14 Nov 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
The accused had murdered the young man in a minor argument
गदेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था उत्तम का शव
विज्ञापन

पहले दोस्तों के साथ शराब पी फिर हाथापाई हुई, गांव का ही रहने वाला है हत्यारोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र के एक गांव में गदेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामूली बहस के बाद आरोपी ने उत्तम की हत्या कर दी।

मामला पोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोगठा गांव का है। बीते 12 नवंबर को जसपाल लाल ने पोखरी थाने में तहरीर दी थी। कहा था कि चौंरी गदेरे में उनके बेटे उत्तम का शव मिला है। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या के आरोप में हिमांशु कुमार (22) निवासी पोगठा को गिरफ्तार किया। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि हिमांशु और उत्तम दोनों खच्चर चलाने का काम करते थे। 11 नवंबर की शाम को उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी। घर आते समय हिमांशु की किसी बात को लेकर उत्तम के साथ बहस हुई और फिर हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने उत्तम को धक्का देकर गदेरे में गिरा दिया और छाती पर बड़ा पत्थर रख दिया जिससे वह उठ न सके। उधर उत्तम की पत्नी सविता देवी ने सदमे में आकर जहर खा लिया था। उसका श्रीनगर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed