{"_id":"65ddc92a28be23c7fb0628ae","slug":"thdc-accused-of-breach-of-promise-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104753-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: टीएचडीसी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: टीएचडीसी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Tue, 27 Feb 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गाेपेश्वर। बंड व नागपुर पट्टी के ग्रामीणों ने टीएचडीसी पर वादे के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। समिति के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल शाह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, हरीश पुरोहित, रविंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, गुलाब सिंह, बच्ची देवी, शांति देवी आदि ने कहा कि विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणदायी संस्था टीएचडीसी ने बंड क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल, अंग्रेजी विद्यालय खोलने का वादा किया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि परियोजना निर्माण में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा परियोजना से हुई नुकसान की भरपाई की करने, स्रोतों को नुकसान न हो इसे सुनिश्चित कराने, जमीन, भवन, गोशाला आदि को हुए नुकसान का मुआवजा देने आदि की मांग की। संवाद