फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tharani MLA Munni Devi Shah Corona positive

थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह कोरोना पॉजिटिव

Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tharani MLA Munni Devi Shah Corona positive
थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट में संपर्क में आए लोगों से जांच का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह की कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को उन्होंने सीएचसी कर्णप्रयाग में अपनी कारोना जांच कराई। इसके अलावा उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट में खुद के कारोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर संपर्क में आए अन्य लोगों को जांच कराने का आग्रह किया है। डॉक्टरों ने उनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। उनके बेटे पूर्व जिपंस गणेश शाह ने कहा कि उनकी माता देहरादून वाले घर में होम आइसोलेट है।
सीएचसी कर्णप्रयाग के चिकित्सक डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि विधायक मुन्नी देवी शाह ने हल्के बुखार की शिकायत की थी। इस पर मंगलवार को वे अस्पताल में आई। एहतियात के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। जांच रिपोर्ट में उनमें हल्के कारोना के लक्षण पाए गए हैं। विधायक के गनर की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि उनके ड्राइवर का सैंपल जांच के लिए भेजा है। बुधवार को उनके परिजनों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो विधायक के हाई रिस्क संपर्क में थे अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तभी अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक मुन्नी देवी के पॉजिटिव आने पर हड़कंप
शनिवार को कर्णप्रयाग में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना की बैठक हुई थी, जिसमें विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी भाग लिया था। भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने बताया कि बैठक में करीब 110 कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान भोज का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा सोमवार को मुन्नी देवी शाह पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अंत्येष्टि में भी शामिल हुईं थी, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘घबराने की जरूरत नहीं’
सीएचसी के डॉ. हरीश थपलियाल ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। विधायक के गनर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों व हाई रिस्क संपर्क वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed