{"_id":"5e8dda4d8ebc3e77a94715c2","slug":"ten-people-admitted-to-isolation-ward-gopeshwar-news-drn3412312122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
corona
- फोटो : corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण उपचार केंद्र (राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर) के आइसोलेशन वार्ड मेें थलीसैंण-बीरोंखाल क्षेत्र के दस लोगों को भर्ती कराया है। सभी की स्थिति सामान्य है लेकिन ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर इन सभी को अस्पताल लाया गया है। यह सभी लोग दिल्ली व राजस्थान के ऐसे इलाकों से गांव में लौटे थे, जहां कोरोना संक्रमण के केस पाए गए थे।
मंगलवार रात लगभग 12 बजे मेडिकल कॉलेज में दस लोगों को थलीसैंण-बीरोंखाल क्षेत्र से लाया गया। यह लोग 20 से 26 मार्च के बीच दिल्ली व राजस्थान के संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों से गांव लौटे थे, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। अब इन्हें आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा है। वहीं, कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में संदिग्धों के भर्ती होने पर यहां के गेट आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं। अस्पताल परिसर से कई बस्तियों के संपर्क मार्ग जुड़े हैं। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर के आइसोलेशन वार्ड में तीन अप्रैल से भर्ती संदिग्ध एक युवती व एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि दोनों की जांच रिपोर्ट हल्द्वानी भेजी थी। अब दोबारा दोनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए हैं।