{"_id":"5842ea9e4f1c1b0c1ede9140","slug":"temple-sat-on-an-indefinite-fast-in-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sat, 03 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला
कांडई-थिरपाक मोटर मार्ग के सुधारीकरण और जीआईसी कांडई के भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बदरीकेश्वर महादेव मंदिर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
पगना गांव से ठेट 15 किमी की पैदल दूरी पर स्थित बद्रेश्वर महादेव मंदिर में कांडई संघर्ष समिति के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह कठैत, लक्ष्मण सिंह नेगी और बलवीर कन्याल ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू किया। अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह का कहना है कि 23 सितंबर को मांगों को लेकर नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे जाम किया गया।
विज्ञापन
तब जिला प्रशासन ने शीघ्र दोनों मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि कांडई-थिरपाक मार्ग की स्थिति बदहाल है। यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो रही है। ग्रामीण जान हथेली पर रखकर वाहनों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
घाट तहसील के तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि थिरपाक सड़क पर सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शासनस्तर से होना है। शीघ्र ही ग्रामीणों के बीच जाकर आंदोलन स्थगित करने के लिए कहा जाएगा।